विश्व पर्यावरण दिवस


पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।पहला विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1974 को मनाया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास –

संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 1972 में  यह आयोजन किया गया था।इन सभी चर्चाओ के बीच में विश्व पर्यावरण दिवस  का सुझाव भी दिया गया था।सुझाव देने के दो साल बाद 5 जून 1974 प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था।कुछ सालो तक यह एक ही केंद्र द्वारा चलाया गया तथा वर्ष 1987  में इसके केंद्र को बदलने का सुझाव दिया गया तथा जिसके बाद लग अलग देशों को इसके आयोजन के लिए चुना जाता है।इस विश्व पर्यावरण दिवस में हर वर्ष 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं।इसमें पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या जैसे आदि विषयो में चर्चा की जाती है।

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व-

पर्यावरण को बचाने तथा सुधारने के के लिए यह दिवस बहुत महत्वपूर्ण है।जिसमे पुरे विश्व में पर्यावरण की चुनौतियों को हल करने के लिए रास्ता निकाला जाता है।दुनिया भर के लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए यह बनाया जाता है।इस दिवस का मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा करना तथा बढ़ रहे पर्यावरण की समस्याओ का समाधान करना है।

 

 

Categories: updates

error: Content is protected !!