केदारनाथ वन्य जीव विहार (Kedarnath Wildlife Sanctuary)-

  • केदारनाथ वन्य जीव विहार स्थापना सन् 1972 में की गयी थी।
  • केदारनाथ वन्य जीव विहार चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित है।
  • केदारनाथ वन्य जीव विहार 957 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • भूरा भालू, कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ, घुरल, काकड़ , जंगली सूअर आदि जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।
  • उत्तराखंड का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला वन्य जीव विहार है।

गोविन्द वन्य जीव विहार (Govind Wildlife Sanctuary)-

  • गोविन्द  वन्य जीव विहार स्थापना सन् 1955 में की गयी थी।
  • गोविन्द  वन्य जीव विहार उत्तरकाशी जनपद में स्थित है।
  • गोविन्द वन्य जीव विहार 485 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • हिम बाघ, कस्तूरी मृग, भरल, हिमालयन थार, गुलदार, बिल्ली, काला व भूरा भालू, काकड़, सांभर आदि जानवर और मोनाल, फिजेंट, कोकलास फिजेंट ,कलीज, चकोर, गोल्डन ईगल आदि जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।

अस्कोट वन्य जीव विहा(Askot Wildlife Sanctuary)-

  • अस्कोट वन्य जीव विहार स्थापना सन् 1986 में की गयी।
  • अस्कोट वन्य जीव विहार पिथोरागढ़ जनपद में स्थित है।
  • अस्कोट वन्य जीव विहार 600  वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • हिम बाघ, रीछ, बर्फ का रीछ या भालू, भरल, थार, कस्तूरी मृग आदि और पक्षियों में कोकलास, फिजेंट, मोनाल, पहाड़ी तीतर, हिमालयन स्नोकोक आदि जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।

सोना नदी वन्य जीव विहार (Sonanadi Wildlife Sanctuary)-

  • सोनानदी वन्य जीव विहार स्थापना सन् 1987 में की गयी।
  • सोनानदी वन्य जीव विहार पौड़ी गढ़वाल जनपद में स्थित है।
  • सोनानदी वन्य जीव विहार 301 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • शेर, गुलदार, चीतल, सांभर, काकड़, सियार, जंगली सूअर, मगर, घड़ियाल, अजगर, गोह आदि और पक्षियों में ग्रेट हांर्नबिल, पलास फिशिंग, ईगल, कलीज, हिमालयन पाइड आदि जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।

नन्धौर वन्य जीव विहार (Nandhaur Wildlife Sanctuary)-

  • नन्धौर  वन्य जीव विहार स्थापना सन् 2012 में की गयी।
  • नन्धौर  वन्य जीव विहार नैनीताल व चम्पावत जनपद में स्थित है।
  • नन्धौर  वन्य जीव विहार 270 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • काला  भालू,  लंगूर, बन्दर ,घुरल, काकड़ , जंगली सूअर आदि  जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।

विनसर वन्य-जीव विहार (Binsar Wildlife Sanctuary)-

  •  विनसर वन्य जीव विहार स्थापना सन् 1988 में की गयी।
  •  विनसर वन्य जीव विहार अल्मोड़ा जनपद में स्थित है।
  •  विनसर वन्य जीव विहार 47 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • तेंदुआ, काला भालू, घुरल, काकड़, जंगली बिल्ली, जंगली सुअर,मोनाल, हिमालयन स्नोकाँक, गोल्डन ईगल आदि जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।
  • देवदार, बांज, बुराँस, सुरई, चीड़, अंयार आदि  वनस्पतिया मुख्यतः पायी जाती है।

बिनोग माउंटेन क्लेव वन्य-जीव विहार (Binog Mountain Quail Wildlife Sanctuary)-

  • मसूरी वन्य जीव विहार स्थापना सन् 1993 में की गयी।
  • मसूरी वन्य जीव विहार देहरादून जनपद में स्थित है।
  • मसूरी वन्य जीव विहार 11 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला है।
  • घुरल, काकड़, लंगूर, बंदर, सुअर, भालू, गुलदार,तीतर, बटेर, चकोर, जंगली मुर्गा आदि जीव यहाँ मुख्यतः पाये जाते है।
  • देवदार, कैल, चीड़, बांज, बुराँस आदि  वनस्पतिया मुख्यतः पायी जाती हैं।
Categories: UTTARAKHAND

error: Content is protected !!