Skip to content

उत्तराखंड में परिवहन तंत्र (Transport system in Uttarakhand)

उत्तराखंड सड़क परिवहन (Uttarakhand Road Transport)-

  • जटिल भौगोलिक संरचना के कारण उत्तराखंड में लगभग 40% भू-भाग पर अभी भी सड़कों का विकास नहीं हो पाया है।
  • उत्तराखंड राज्य के कुल यातायात में 85% से अधिक सड़क यातायात का योगदान है। 80% सड़क परिवहन में निजी वाहन है।
  • उत्तराखंड में 14 रास्ट्रीय राजमार्ग (NH) है।
  • 2011 के मध्य तक रास्ट्रीय राजमार्ग (NH) की कुल लंबाई 2,657 किलोमीटर हो गई थी।
  • उत्तराखंड का सबसे बड़ा रास्ट्रीय राजमार्ग (NH) – NH-58 (380 KM)
  • उत्तराखंड का सबसे छोटा रास्ट्रीय राजमार्ग (NH) – NH-72A (15KM)
  • कुल राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) में से सामाजिक निर्माण विभाग (Social Works Department)1376 किलोमीटर का रख-रखाव है।
  • शेष राष्ट्रीय राजमार्ग का रखरखाव सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation) करता है।
  • राज मार्ग में कंडी मार्ग रामनगर तथा कोटद्वार को जोड़ता है, परन्तु यह कोर्बेट नेशनल पार्क के मध्य से होकर गुजरता है।

उत्तराखंड राज्य से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग व लम्बाई-

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या
(NH NO.)
मार्ग (Routes)लम्बाई (किमी)
Length (K.M.)
58 उत्तर प्रदेश सीमा – मंगलौर – रुड़की – हरिद्वार – ऋषिकेश – शिवपुरी – देवप्रयाग – श्रीनगर – रुद्रप्रयाग – कर्णप्रयाग – चमोली – जोशीमठ – बद्रीनाथ – माना 373
72 हिमाचल प्रदेश सीमा – ढालपुर – सहसपुर – देहरादून – बुलावा- हरिद्वार 100
72 A उत्तर प्रदेश सीमा – माजरा – देहरादून 15
73 रुड़की – भगवानपुर – उत्तर प्रदेश सीमा 20
74 हरिद्वार – उत्तर प्रदेश सीमा – जसपुर – काशीपुर – रुद्रपुर – किच्छा- सितारगंज – उत्तर प्रदेश सीमा153
87 उत्तर प्रदेश सीमा – रुद्रपुर – पंतनगर – हलद्वानी – नैनीताल – भवाली – अल्मोड़ा – रानीखेत – द्वाराघाट – गैरसैंण – कर्णप्रयाग 284
94 ऋषिकेश – टिहरी – धरासू – खरसाली – यमुनोत्री 160
108 धरासू – उत्तरकाशी – मनेरी-गौरीकुंड – गंगोत्री127
109 रुद्रप्रयाग – गुप्तकाशी – केदारनाथ 76
119 उत्तर प्रदेश सीमा – कोटद्वार – पौड़ी – श्रीनगर135
121 काशीपुर – राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर को बुबाखाल के पास मिलती है 252
123 राष्ट्रीय राजमार्ग 72 के पास हरबतपुर में जुड़ता है – विकासनगर – कलसी – नौगाँव 95
125 सितारगंज – खटीमा- टनकपुर – चम्पावत- पिथौरागढ़
201

कुमाऊँ मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड (Kumaon Motor Honours Union Limited) –

  • कुमाऊँ मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड की स्थापना 1939 में काठगोदाम में की गयी थी।
  • कुमाऊँ मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड कार्यालय रामनगर तथा टनकपुर  में है।

गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड(Garhwal Motor Honors Union Limited)-

  • गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड की स्थापना 1941 में की गयी थी।इसका मुख्यालय कोटद्वार (पौड़ी) में है।
  • गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड एक कार्यालय  ऋषिकेश  में भी है।

सड़कों के निर्माण व संरक्षण विभाग व् संगठन-

  • सड़क संगठन (Border Roads Organisation)
  • वन विभाग (Forest Department)
  • लोक निर्माण विभाग (P.W.D)
  • डी.जी.बी.आर (D.G.B.R)
  • नगर पालिका (Municipality)
  • जिला परिषद (District Council)

उत्तराखंड रेल पथ (Uttarakhand Rail Path)-

  • उत्तराखंड में रेलपथ  की 283.76 किलोमीटर बड़ी लाइन व 61.15 किलोमीटर छोटी लाइन है।
  • उत्तराखंड राज्य के 6 जिलों (हरिद्वार, देहरादून, पौडी, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत) में रेल लाइन बिछाई गई है।
  • उत्तराखंड राज्य में कुल 41 रेल स्टेशन है।
  • सर्वाधिक रेल ट्रैक वाला जिला-हरिद्वार
  • सबसे कम रेल ट्रैक वाला जिला- पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड हवाई सेवा (Uttarakhand Air Service)-

जिलाहवाई-अड्डा
देहरादूनजोली ग्रांट
उधमसिंह नगरपंतनगर (फूल बाघ)
पिथौरागढ़नैनी सैनी
चमोलीगोचर
उत्तरकाशीचिन्यालीसौड़
error: Content is protected !!