उत्तराखंड का इतिहास (पंवार वंश)
History of Uttarakhand (Pawar Dynasty)
NOTE - उत्तराखंड के मध्यकालीन इतिहास में दो राज वंशों का स्थान महत्वपूर्ण है।
-
चंद वश (पूर्वी उत्तराखंड)
-
पंवार वंश (पश्चिमी उत्तराखंड)
कत्यूरी वंश के पतन के बाद पूर्वी उत्तराखंड में चंद वंश (Chand Dynasty) तथा पश्चिमी उत्तराखंड में पंवार वंश (Panwar Dynasty) की शुरुवात हुई थी। कत्यूरी वंश के बिखरने के बाद पुरे उत्तराखंड में अलग -अलग स्थानों पर कत्यूरी वंश के वंशजों ने अपने स्वतन्त्र राज्यों की स्थापना कर ली थी। कत्यूरी वंश के बाद पश्चिमी उत्तराखंड में एक मात्र महान वंश पंवार वंश ही था।पंवार वंश के समाप्त होने के बाद उत्तराखंड में ब्रिटिश सरकार ने राज किया।
पंवार वंश से सम्बन्धित कई अभिलेख मिले है। जिससे पंवार वंश की जानकारी प्राप्त होती है। यह सभी अभिलेख पश्चिमी उत्तराखंड के अलग – अलग स्थानों से प्राप्त हुए है।पंवार वंश के इतिहास जानने के मुख्य स्रोत-
- उत्कीर्ण अभिलेख
- तत्कालीन
- साहित्य तथा पंवार वंश की प्राप्त वंशावलियाँ
पंवार वंश के अभिलेख देव प्रयाग, पौड़ी, श्रीनगर आदि स्थानों से प्राप्त हुए है। जो पंवार वंश की होने की जानकारी देते है।इसके अलावा कई साहित्य ग्रन्थों की खोज भी की गयी है जो पंवार वंश की जानकारी देते है। इन साहित्य ग्रन्थों में पंवार वंश से सम्बन्धित कई जानकारियाँ प्राप्त हुई है जो इस वंश के होने का प्रमाण देती है। साहित्यकारों के अनुसार यह सभी ग्रन्थ पंवार वंश के राजाओं के दरबारी कवियों ने तथा कुछ मुस्लिम साहित्यकारों द्वारा रचे गए है।
पंवार वंश के राजाओं के दरबारी कवियों द्वारा रचित प्रमुख ग्रन्थ –
- मनोदय काव्य
- रामायण प्रदीप
- गढ़राजवंश काव्य
मुस्लिम साहित्यकारों द्वारा रचित ग्रन्थ-
- तारीख-ए-बदायूँनी
- मआसिर-उल-उमरा
- जहाँगीरनामा
- शाहजहाँनामा
इन ग्रंथो तथा अभिलेखों के अलावा पंवार वंश से सम्बन्धित वंशावलियाँ भी प्राप्त हुई है।पंवार वंश से सम्बन्धित वंशावलियाँ की खोज मौलाराम, विलियम्स तथा वैकेट ने की थी। इन वंशावलियों के अतिरिक्त एक वंशावली अल्मोड़ा से प्राप्त हुई थी जिसकी खोज एटकिसन द्वारा की गयी थी। यह सभी वंशावलियाँ का नाम इन्ही के खोजकर्ताओं के नाम पर रखा गया है।
मौलाराम वंशावली (Maularam Genealogy)–
मौलाराम वंशावली में मौलाराम द्वारा पंवार वंश के 54 राजाओं के नामों का उल्लेख किया है। जिनमे
1. भौना (भवन) पाल / Bhauna Pal)
2. अभय पाल / Abhay Pal
3. कर्णपाल / Karna Pal
4. विशेषण पाल / Visheshan Pal
5 सोमपाल / Som Pal
6. विगत पाल / Vigat Pal
7. सुरथ पाल / Surath Pal
8. जैतपाल / Jait Pal
9. पुनपाल / Puna Pal
10. सतपाल / Sat Pal
11. अविगत पाल / Avigat Pal
12. शालिवाहन पाल / Shalivahan Pal
13. संगीत पाल / Sangeet pal
14. मंजीत पाल / Manjeet Pal
15. रन पाल / Ran Pal
16. मदन पाल / Madan Pal
17. विधिपाल / Vidhi Pal
18. भगदत्तपाल / Bhag Dutta Pal
19.चन्द्रपाल / Chandrapal
20. कीर्तिपाल / KIrtipal
21. मदन सिंह पाल / Madan Singh Pal
22. आणि बुद्ध पाल / Aani Buddh Pal
23. विभोगिरिपाल / Vibhogiripal
24. विधान पाल / Vidhan Pal
25. विक्रम पाल / Vikram Pal
26. विरजपाल / Virajapal
27. सहजपाल / Sahajapal
28. सोनी पाल / Soni Pal
29. कान्धपाल / Kaandhapal
30. सहदेव पाल / Sahadev Pal
31. सुलक्षण पाल / Sulakshan Pal
32. लक्षण पाल / Lakshan Pal
33. आरक्षण पाल / Aarakshan Pal
34. अन्नत पाल देव / Annat Pal Dev
35. अपूर्व पाल देव / Apoorva Pal Dev
36. अभय पाल देव / Abhay Pal Dev
37. अजेय पाल / Ajey Pal
38. अजेय पाल देव / Ajay Dev Pal
39. प्रताप पाल / Prathap Pal
40. राज पाल / Raj Pal
41. देव पाल / Dev Pal
42. जितार्थ पाल / Jitaarth Pal
43. कल्याण पाल / Kalyaan Pal
44. अनन्त पाल / Anant Shah
45. श्याम शाह / Shayam Shah
46. महीपति शाह शाह / maheepati Shah Shah
47. पृथ्वीपति शाह / Prthveepati Shah
48. मेदिनी शाह / Medinee Shah
49. फतेह शाह / Fhateh Shah
50. उपेन्द्र शाह / Upendr Shah
51, प्रदीप शाह / Pradeep Shah
52. ललित शाह / Lalit Shah
53. जयकृत शाह / Jayakrit Shah
54. प्रधुमन शाह / Pradhuman Shah
विलियम वंशावली (William Genealogy) –
1. कनक पाल / Kanak Pal
2. विश्वेश्वर पाल / Visvesvara Pal
3. सुमित पाल / Sumit Pal
4. पूरनपाल / Puran Pal
5. अभिगत पाल / Abhigat Pal
6. भुक्ति पाल / Bhukti Pal
7. रेतीपाल / Reti Pal
8. शालिवाहन / Shalivahan Pal
9. मदन पाल / Madan Pal
10. विधि पाल / Vidhi Pal
11. भगदत्त पाल / Bhag Dutt Pal
12. विभोग पाल / Vibhiog Pal
13. जय चन्द्र / Jay Chand
14. हीरत पाल / Harit Pal
15. मदन सहाय पाल / Madan Sahay Pal
16. अविगत पाल / Avigat Pal
17. सूरज पाल / Suraj Pal
18. जयतपाल / Jayat Pal
19. अनिरूद्ध पाल / Anirudh Pal
20. विभोग पाल / Vibhog Pal
21. गुयान पाल / Guyana Pal
22. विक्रम पाल / Vikaram Pal
23. विचित्र पाल / Vichitra Pal
24. हंस पाल / Hansh Pal
25. सोन (सुवर्ण) पाल / Son (Suvarna) Pal
26. कान्तिकृपापाल / Kanti Krapa Pal
27. कामदेव / Kam dev
28. सुलक्षण पाल / Sulakshan Pal
29. महालक्षण पाल / Mahalakshan Pal
30. सतपाल / Sat Pal
31. अपूर्व देव / Apoorva Dev
32. जय / Jai
33. जितेशपाल / Jitesh Pal
34. कल्याणी पाल / Kalyani Pal
35. अजय पाल / Ajay Pal
36. अनन्त पाल / Anant Pal
37. सुन्दर पाल / Sunder Pal
38. सहज पाल / Sahaj Pal
39. विजय पाल / Vijay Pal
40. बहादुरशाह / Bahadur Shah
41. शीतल शाह / Sheetal Shah
42. मानशाह / Manshah
43. श्यामशाह / Shyamshah
44 महीपति शाह / Mahipati Shah
45. पृथ्वीपति शाह / Prathvipati Shah
46. मेदिनी शाह / Medini Shah
47. फतेहशाह / Fateh Shah
48. उपेन्द्र शाह / Upendra Shah
49. प्रदीप शाह / Pradeep Shah
50. ललित शाह / Lalit Shah
51. प्रद्युमन शाह / Pradhuman Shah
इन सभी वंशावलियों में से ब्रेकेट द्वारा उल्लिखित वंशावली को अन्य सभी वंशावलियों की अपेक्षा प्रमाणिक माना जाता है।