ग्रीष्म ऋतु (Summer)-
- जब सूर्य भूमध्य रेखा से कर्क रेखा की ओर बढ़ता है, तो ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत होती है।
- जून माह सबसे गर्म होता है।
- दक्षिणी मैदानी भागों का तापमान लगभग 43 से 44 डिग्री सेंटीग्रेड तक होता है।
- शिवालिक श्रेणी का तापमान 30 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड होता है।
वर्षा ऋतु (Monsoon)-
- जून मध्य में मानसून उत्तराखंड में पहुंचता है।
- वृहद हिमालय में सबसे कम वर्षा 40 से 80 सेंटीमीटर तक होती है।
- मध्य हिमालय में कम वर्षा 80 से 120 सेंटीमीटर तक होती है।
- दून तथा मध्य हिमालय के दक्षिणी ढालों व नदी घाटियों में अधिक वर्षा 120 से 200 सेंटीमीटर तक होती है।
- शिवालिक , तराई , भाबर में अधिकतम वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक होती है।
- नरेन्द्र नगर सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है,जहां 318 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
शीत ऋतु (Winter)-
- अक्टूबर से मार्च तक राज्य में शीत ऋतु होती है।
- राज्य का सबसे ठंडा माह जनवरी होता है।
- शीत ऋतु को ह्यूंद भी कहा जाता है।
- जनवरी माह में तापमान सबसे कम रहता है।
- जनवरी माह में राज्य के 1500 मीटर से ऊंची सभी स्थानों पर हिमपात आरभ हो जाता है।
- देहरादून, पौड़ी, टिहरी व अल्मोड़ा राज्य में सर्वाधिक शीतकालीन वर्षा वाले क्षेत्र है।